अस्थाना की बेटी की शादी में वेन्यू से लेकर कैटरिंग तक सब कुछ था 'कॉम्पलिमेंटरी'!

देश की प्रीमियर जांच एजेंसी सीबीआई में उठापटक के बीच स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना के जांच से जुड़े दस्तावेज 'इंडिया टुडे' के हाथ लगे हैं. इन दस्तावेजों के मुताबिक अस्थाना ने अपनी बेटी की शाही शादी में वेन्यू से लेकर कैटरिंग तक सभी सुविधा मुफ्त में प्राप्त की थी.

गौरतलब है कि सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना की बेटी अपेक्षा की शादी वडोदरा के लक्ष्मी विलास पैलेस में 25 नवंबर 2016 को हुई थी. 

सीबीआई की टीम द्वारा जिन होटलों और कार्यक्रम स्थलों की जांच की गई थी, उनमें लक्ष्मी विलास पैलेस, होटल एक्सप्रेस टॉवर, सन सिटी क्लब एंड रिजॉर्ट और सूर्या पैलेस होटल शामिल हैं. दो दिनों तक चले इस शादी के कार्यक्रम में 24 नवंबर को संगीत समारोह और उसके दूसरे दिन विवाह का आयोजन था.

दस्तावेजों की जानकारी इस प्रकार हैं:

दस्तावेज 1 और 2: संगीत समारोह का आयोजन वडोदरा के चेतन संदेसरा के फार्म हाउस पर हुआ था. जबकि कैटरिंग की व्यवस्था होटल एक्प्रेस टॉवर द्वारा दी गई थी. इसके लिए चेतन संदेसरा के करीबी चंद्रा मेहता ने होटल के निदेशक चंद्रा मेहता से बात की और संदेसरा ने निर्देश दिए थे कि उनसे खर्च की बात नहीं करनी है क्योंकि ये वो स्वयं देख रहे हैं. होटल एक्प्रेस टॉवर की तरफ

से प्रमाणित एक दस्तावेज के मुताबिक होटल का कहना है इसकी जिम्मेदारी सिर्फ खाने के प्रबंधन की थी और उसकी तरफ से कोई अन्य सुविधा नहीं दी गई. संगीत संध्या का कार्यक्रम उसके द्वारा दी गई सुविधा कॉम्पलिमेंटरी थी इसलिए इसकी बिलिंग नहीं हुई.

Comments

Popular posts from this blog

新冠肺炎疫情如何影响人们的钱包

أبو بكر البغدادي: كيف يؤثر مقتله على تنظيم الدولة الإسلامية في سوريا؟

被推迟的最后一舞,谁能在东京奥运会上演完美谢幕?